Live Updates

Weather Report: यूपी में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A man searches his mobile phone on a waterlogged road during heavy rain in New Delhi, Thursday, July 29, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_29_2021_000250A)

Weather Report LIVE 9th August- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम(Jharkhand,UP,Bihar,bengal,delhi weather) में 10 अगस्त से भारी बारिश होगी. जानें मौसम का हाल

विज्ञापन

यूपी में 10 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

शिवराज सिंह ने बाढ़पीड़ितों की मदद को लेकर अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सहायता के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था. आईएमडी के सफदरजंग स्टेशन के अनुसार, रात साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में कुल 15.4 मिलीमीटर बारिश हुई. आयानगर पर 27 मिलीमीटर और रिज स्टेशन पर 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. शाम साढ़े पांच बजे तक सापेक्ष आर्द्रता 73 प्रतिशत थी. शहर में मंगलवार को तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

एमपी के 12 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के रीवा व सतना समेत कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, रीवा, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में व छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिले में गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उज्जैन, सागर, इंदौर, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभागों के जिलों में भी कहीं-कहीं बौछारे पड़ सकती है.

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को औरैया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्���ण किया. वहीं, मौसम विभाग का अनुमान हैं कि 10 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

शिवराज सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए कार्य बल गठित किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारी बारिश के कारण आई बाढ़, वाले इलाकों में लोगों की मदद के लिए अनेक उपायों की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की देखरेख के लिए एक कार्यबल का गठन किया है, जिसमें 12 मंत्री शामिल हैं. रविवार देर शाम जारी एक बयान में चौहान ने कहा कि बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola