Weather News Today: दिल्ली-यूपी का पारा और गिरेगा, यहां होगी बारिश, जानें आज का मौसम

Weather Forecast Today: अगले दो से तीन दिनों के अंदर बिहार और झारखंड का पारा दो से तीन डिग्री तक गिरने की संभावना व्यक्त की गयी है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानें
Weather Forecast Today: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार समेत देश के लगभग सभी राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में तापमान में और गिरवाट दर्ज की जा सकती है. इधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है. राजस्थान के फतेहपुर में पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है. उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में कुछ और गिरावट देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
अगले दो से तीन दिनों के अंदर बिहार और झारखंड का पारा दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है. इसके बाद कुछ दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा. झारखंड के तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन की ओर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गयी है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है.
Also Read: Jharkhand Weather: हजारीबाग में ठंड से बचाव के लिए 10 जगहों पर अलाव, शेल्टर होम में ठहर सकेंगे राहगीर
राजस्थान में फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.0 डिग्री व 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. विभाग ने बताया कि राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा.
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मौसम का मिजाज बदल चुका है. देश के कुछ इलाकों में अब शीतलहर की शुरुआत होती दिख रही है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार में ठिठुरन ने लोगों को परेशान कर रखा है.
मौसम विभाग की मानें तो, अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर अ रहे हैं. आईएमडी द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, दक्षिणी कर्नाटक और रायलसीमा, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










