Weather Forecast: झारखंड-बिहार में फिर लौटा ठंड, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates Today: झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है. हालांकि पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां मौसम शुष्क नजर आया. आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में लोगों को ठंड परेशान करेगी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्यभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जानें बिहार-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
बिहार का मौसम
मौसम विभाग (Bihar Mausam Vibhag) का पूर्वानुमान है कि बिहार में अगले तीन से चार दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. यानी इन दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. इस दौरान कई जिलों में कोहरे का भी असर दिखेगा.
पहाड़ों में बर्फबारी के साथ बारिश
फरवरी महीने की शुरूआत से ही ठंड में कमी होने के संकेत मिलने लगे हैं. खिली धूप के कारण दिल्ली और यूपी में कड़कड़ाती सर्दी से राहत मिली तो वहीं तापमान में भी इजाफा हुआ है. लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में कल यानी शुक्रवार को बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. वहीं, बीते दिन से हुई बर्फबारी के कारण अभी भी कई सड़कों पर यातायात नहीं हो रहा है.
यूपी में ठंड से राहत
यूपी में ठंड से थोड़ी राहत मिली है. राजधानी लखनऊ में फरवरी का महीना शुरू होते ही ठंड में कमी आई है. गुरुवार की सुबह हल्की हवा चल रही थी. दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता गया और ठंड में भी कमी आयी. राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुष्क रहा मौसम
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान चूरू में 3.0 डिग्री तथा चित्तौड़गढ़ में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले एक दो दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा.
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गयी. मौसम विज्ञानियों ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है. भारत मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए