Weather News Today: तापमान में गिरावट जारी, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

Jammu: Youngsters stand around a bonfire to warm themselves before exercising, on a cold and foggy winter morning, on the outskirts of Jammu, Wednesday, Nov. 30, 2022. (PTI Photo)(PTI11_30_2022_000034B)
Weather News Today: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है जिसका असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. जानें आज देश में कैसा रहने वाला है मौसम
Weather News Today: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है. दिल्ली-यूपी सहित मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. बिहार और झारखंड में ठंड ने अपना प्रकोप अब बढ़ा दिया है. अहले सुबह और शाम होते ही ठंड का असर दिखने लगता है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शहर में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पश्चिमी विक्षोभ के मंद पड़ने की संभावना के मद्देनजर पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी में तापमान सामान्य ��े अधिक रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तापमान में दिन-प्रतिदिन के आधार पर भिन्नता हो सकती है. आईएमडी ने कहा कि सर्दियों के आगामी मौसम (दिसंबर 2022 से फरवरी 2023) के दौरान, प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पश्चिमोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है.
मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान के सामान्य और सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है. महापात्र ने पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान के लिए पश्चिमी विक्षोभ के मंद पड़ने को एक कारण बताया. उन्होंने कहा कि पश्चिम विक्षोभ गतिविधियां मंद पड़ने से दिन का तापमान अधिक रहने का अनुमान है.
बिहार में बर्फीली उत्तरी हवा से पारा मे गिरावट का दौर जारी है और गिरावट होने कई संभावना है. तत्काल पश्चिमी हवा तत्काल अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहने की संभावना है. उत्तरी हवा रहने से कनकनी भरा ठंड में इजाफा हुआ और अगले तीन दिनों में और इजाफा होने की संभावना है. पछुआ हवा की वजह से अब ठंड तेज होने लगा है. पारा गिरने का दौर जारी है और अब अगले कुछ दिनों में ठंड का असर अधिक तेज हो सकता है.
हिमालय और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर अब झारखंड में नजर आ रहा है. झारखंड के विभिन्न हिस्सों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. अगले दो दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी के कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा. पारा गिरने के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










