Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, दिल्ली में चलेगी तेज हवा, जानें मौसम का हाल
Weather Update Today : देशभर में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर पछुवा हवाओं के रूप में नजर आ रहा है. झारखंड में सुबह-शाम ठंड लगर रही है हालांकि यहां मौसम शुष्क बना हुआ है. आइए जानते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में आज यानी शनिवार को मौसम कैसा रहने वाला है.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस
राजधानी दिल्ली में आज दिन गर्म रहा और पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (भाषा)
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज फिर से बर्फबारी हुई जबकि राज्य के मध्य और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई. बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 216 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है. लाहौल एवं स्पीति में सबसे अधिक 119, किन्नौर में 31, चंबा में 19, कुल्लू में नौ, मंडी में छह, कांगड़ा में दो और शिमला जिले में एक सड़क पर यातायात बंद है. (भाषा)
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.
पिछले 24 घंटों में इन जगहों पर हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गयी, वहीं उत्तराखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी भागों में एक या दो स्थानों पर मध्यम से लेकर भारी वर्षा हुई.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
यूपी की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदल गया है. दिन के बाद अब सुबह और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है , जिस वजह से गर्मी धीरे धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण आने वाले दिनों में अब गर्मी का असर और ज्यादा देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले 24 से 48 घंटों के दौरान यहां तेज हवाएं चलने की नहीं संभावना है.
राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान
राजस्थान में आगामी सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है. राज्य में बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान कोटा में (34.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए