Weather News: बेंगलुरु में बारिश से भारी तबाही, अंडरपास में डूबकर एक की मौत, इमारत धराशायी

Updated:
विज्ञापन
Weather News: बेंगलुरु में बारिश से भारी तबाही, अंडरपास में डूबकर एक की मौत, इमारत धराशायी

भारी बारिश के बाद बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा में एक पुरानी इमारत गिर गई. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बारिश के कारण मकान के आस-पास जलजमाव की स्थिति बन गयी और धराशायी हो गयी.

विज्ञापन

weather in bangalore: बेंगलुरु में बारिश ने भारी तबाही मचायी. तेज आंधी और बारिश की वजह से कई इलाकों में पेड़ उखड़कर गिर गये, तो एक पुरानी इमारत गिर गयी. बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. अंडरपास में गहरे पानी में एक ही परिवार के 6 लोग फंस गये थे. जिसमें एक युवती की डूबकर मौत हो गयी. जबकि पांच लोगों को बचा लिया गया.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुआवजे की घोषणा की

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने और अस्पताल में भर्ती लोगों के मुफ्त इलाज की घोषणा की. सिद्धारमैया ने कहा, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से परिवार ने एक कार किराए पर ली थी और बेंगलुरु घूमने आया था. भानुरेखा इंफोसिस में काम करती थीं. बारिश के कारण, अंडरपास का बैरिकेड गिर गया और ड्राइवर ने अंडरपास को पार करने का जोखिम उठाया, जो उसे नहीं करना चाहिए था.

अंडरपास में फंसे एक ही परिवार के लोग, युवती की मौत

शहर के बीचो बीच अंडरपास में पानी भरने से जलमग्न कार में सवार परिवार के पांच अन्य सदस्यों तथा चालक को दमकल और आपात सेवा कर्मियों ने वहां मदद करने पहुंचे लोगों की मदद से बचा लिया. कार में सवार सभी लोगों को सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने भानुरेखा नाम की युवती को मृत घोषित कर दिया. अंडरपास में पानी के स्तर को महसूस किए बिना, कार चालक ने आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन बीच में ही कार लगभग जलमग्न हो गई. आनन-फानन में गाड़ी में बैठे लोग खुद को बचाने के लिए बाहर निकले.

परिवार के लोगों मदद के लिए शोर मचाया, ऐसे किया गया रेस्क्यू

बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने लगा. जैसे ही परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए शोर मचाया, आस-पास के लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आए. लोगों ने साड़ियों और रस्सियों की मदद से उन्हें वहां से निकालने का प्रयास किया. सूत्रों ने कहा कि फंसे हुए लोगों ने निकलने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे. उनमें से दो को आपातकालीन सेवा कर्मियों ने खींच कर बाहर निकाला, जबकि अन्य को सीढ़ी का इस्तेमाल करके बाहर लाया गया.

बेंगलुरु में भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

बेंगलुरु में रविवार दोपहर भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई. तेज आंधी और बारिश से कई इलाकों के पेड़‍ उखड़कर सड़क पर गिर गये. जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गयी. हालांकि प्रशासन से तुरंत सड़क से पेड़ को हटाया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola