Live Updates

Weather LIVE : दिल्ली में चढ़ा पारा, राजस्थान में भूकंप, यूपी-बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

Mumbai: People hold umbrellas as it rains in Mumbai, Wednesday, July 21, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI07_21_2021_000061B)

Weather LIVE Updates Today/26 August/ Monsoon – मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु और बिहार के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. जानें दिल्ली और झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामनी ने कहा

आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामनी ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में मॉनसून ‘कमजोर’ पड़ गया है. अगर मॉनसून का कम दबाव का क्षेत्र हिमालय की तलहटी के और करीब बढ़ता है और दो से तीन दिन लगातार वहां रहता है तो हम इसे ‘ब्रेक मॉनसून’ चरण कहेंगे.

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य इलाकों में फिलहाल मानसून का आंशिक, “रुक-रुक कर बारिश” वाला चरण देखा जा रहा है. आईएमडी ने बुधवार को एक बयान में कहा, मॉनसून का कम दबाव वाला क्षेत्र हिमालय की तलहटी के करीब बना हुआ है. इसके कल तक वहां बने रहने का अनुमान है.

राजस्थान में भूकंप

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर और सांचोर सहित कई इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. मौसम केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र बालोतरा के आसपास था. सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.0 थी. अधिकारियों के अनुसार भूकंप से किसी तरह के नुकसान का समाचार अभी नहीं मिला है.

दिल्ली, उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में 29 अगस्त से बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के क्षेत्रों में 29 अगस्त से बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार ऐसा इसलिए होगा क्योंकि मॉनसून के कम दबाव के क्षेत्र के हिमालय की तलहटी से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की उम्मीद है.

झारखंड का मौसम 

झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की मानें तो सामान्यत: आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश सूबे के कुछ जिलों में होने के भी आसार हैं.

बिहार में येलो अलर्ट

बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का तांडव जारी है. नदियों के जलस्तर में भले ही कुछ कमी नजर आ रही है, लेकिन इन सब के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का आसार जताते हुए, येलो अलर्ट जारी करने का काम किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola