Weather Forecast Today LIVE Updates : देश के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे, कांप रहे हैं लोग, दिल्ली में बारिश, जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Bengaluru: Workers warm themselves around a bonfire during cold weather, in Bengaluru, Saturday, Dec. 5, 2020. (PTI Photo)(PTI05-12-2020_000269A)
Weather Forecast Today LIVE Updates : राजधानी दिल्ली और आसपास (delhi min temp,weather) के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा नजर आ रहा है. देश के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. उत्तरी राज्यों में शीतलहर (cold wave) जारी है. पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (snowfall) के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप (cold) और बढ़ गया. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
दिल्ली में हल्की बारिश
अगले दो से तीन दिनों के दौरान दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है
दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश
पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी मौसम सर्द बना रहा, हरियाणा के हिसार में तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोनों ही राज्यों के कई हिस्सों में रातभर बारिश हुई. चंडीगढ़ में 0.6 मिमी, अंबाला में दो मिमी, करनाल में 2.8 मिमी, सिरसा में 0.6 मिमी, लुधियाना में 0.4 मिमी, पटियाला में 0.4 मिमी और हलवाड़ा में पांच मिमी बरसात हुई. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिसार में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली में बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हुआ
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई जबकि बादल छाये रहने के चलते न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हो गया.
बारिश का अनुमान
ठंड का सितम जारी है. हरियाणा-यूपी के कई इलाकों में आज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. हरियाणा-यूपी और दिल्ली सहित के कई इलाकों ढंड बढ़ने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 2 से 5 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जिससे ठंड (Cold) का प्रकोप और ज्यादा बढ़ सकता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए