Weather Forecast : कई राज्यों में वज्रपात की आशंका, तटीय प्रदेशों में चलेंगी तेज हवाएं : मौसम विभाग

Updated:
विज्ञापन

Amritsar: Commuters make their way through a water-logged road after heavy rain in Amritsar, Monday, July 12, 2021. (PTI Photo) (PTI07_12_2021_000175B)

Weather Forecast Today LIVE Updates,Monsoon,13 july : देश के कई राज्यों में मॉनसून (Monsoon) एक बार फिर से सक्रयि नजर आ रहा है. उत्तर भारत (east india weather) में मानसून का कहर जारी है. सोमवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले में बादल फट (Cloud Burst) गया. वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी बारिश से लोग परेशान हैं. यहां मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. बिहार (bihar flood) में जहां बाढ़ का प्रकोप जारी है. वहीं झारखंड और यूपी (jharkhand-up rain) में बारिश हो रही है. दिल्ली को मानसून के लिए और इंतजार करना होगा. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

मौसम विभाग ने कई राज्यों में वज्रपात की जतायी आशंका, कहा- तटीय प्रदेशों में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल, माहे और रायलसीमा में गरज के साथ बिजली गिरने की बहुत संभावना जतायी है. साथ ही कहा है कि मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, पूर्वोत्तर अरब सागर, गुजरात-महाराष्ट्र-गोवा-कर्नाटक-केरल तटों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवा चल सकती है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में उद्यम नहीं करने की सलाह दी जाती है.

मौसम विभाग ने जतायी कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और मेघालय, दक्षिण गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, दक्षिण छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

हरियाणा में बारिश से बढ़ा हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर

हरियाणा में बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया है. बैराज के गेज रीडर शेर सिंह ने कहा है कि ”आज सुबह 11 बजे तक बैराज में 60,645 क्यूसेक पानी था. बाद में पानी छोड़ कर इसे नीचे लाया गया.”

कोंकण, गोवा, दक्षिणी सौराष्ट्र, कच्छ और घाट क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के दक्षिण सौराष्ट्र और कच्छ और घाट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

तटीय, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 17 जुलाई तक बारिश की संभावना

आईएमडी बेंगलुरु के निदेशक सीएस पाटिल ने कहा है कि तटीय, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 17 जुलाई तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है. साथ ही हासन जैसे जिलों में 17 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों तक बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.

हिमाचल में येलो अलर्ट, कुल्लू जिला प्रशासन ने सभी साहसिक खेलों पर 15 सितंबर तक लगायी रोक

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी होने के बाद कुल्लू जिला प्रशासन ने सभी साहसिक खेल गतिविधियों पर 15 सितंबर तक रोक लगा दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola