Weather Forecast : कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी, यहां होगी भारी बारिश, अब सताएगी शीतलहर, दिल्ली में गिरेगा पारा, जानें बिहार-झारखंड-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड (cold wave) बढ़ गई है. इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा, जबकि कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई, जिसके चलते केंद्र शासित प्रदेश में उड़ानों का आवागमन प्रभावित हुआ.
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप बरकरार
पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा, हालांकि, इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री, 10.7 डिग्री और 10.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश, पूर्वी हिस्सों में मौसम रहा शुष्क
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री,गोरखपुर में 12.0 डिग्री, झांसी में 13.5 डिग्री, वाराणसी में 14.1 डिग्री और मेरठ में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
घाटी में ताजा बर्फबारी से श्रीनगर में हवाई यातायात प्रभावित
कश्मीर घाटी में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में ताजा बर्फबारी की वजह से शनिवार को कई विमानों का परिचालन रद्द करना पड़ा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे के रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण विमानों के परिचालन में बाधा आ रही है. श्रीनगर हवाई अड्डे पर अब तक विमानों का परिचालन नहीं हो सका है। कम से कम सात उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
कश्मीर में ताजा बर्फबारी
जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और घाटी के कुछ अन्य इलाकों में शनिवार को नये सिरे से बर्फबारी हुई, जिससे यहां हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित हुआ.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए