Live Updates

Weather Forecast : कश्मीर में हुई बर्फबारी, फ‍िर सताएगी शीतलहर, यहां होगी भारी बारिश, जान‍िए झारखंड-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: Dark clouds hover in the sky over Kolkata, Thursday, Oct 22, 2020. A depression formed over north-west and adjoining west-central Bay of Bengal may cause rains in the next few days during Durga Puja festival. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI22-10-2020_000151A)

Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड (cold wave) बढ़ गई है. वहीं कर्नाटक के तटीय और मलनाड क्षेत्रों में भारी वर्षा (heavy rain) की आशंका है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा, जबकि कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई, जिसके चलते केंद्र शासित प्रदेश में उड़ानों का आवागमन प्रभावित हुआ.

दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा होने की संभावना

इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा होने की संभावना है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया. विभाग ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है.

बारिश से राजस्‍थान में मौसम और सर्द होने का अनुमान

नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्‍थान में आने वाले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ने और अगले चौबीस घंटे में कई जगह बारिश होने का अनुमान है. राज्‍य के अनेक इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा और बादल छाये रहे.

दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाये रहेंगे. बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर से चलने वाली उत्तरपश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरवाट आने की संभावना है.

यहां होगी बर्फबारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो, शुक्रवार को अफगानिस्तान और पड़ोस के पश्चिमी हिस्सों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति थी. इसके प्रभाव की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुक्रवार को अलग-अलग हिमपात और बारिश का अनुमान है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान घट कर शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया. एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola