Weather Forecast : दिल्ली में ठंड और कोहरे का कहर, यहां होगी भारी बारिश,जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है और मैदानी इलाकों में बारिश ने ठंड (cold wave) बढ़ा दी है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
भारी बारिश की संभावना
पश्चिम और दक्षिण भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. इस दौरान ठंडी हवाएं चलने और कोहरा छाये रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को दक्षिण भारत में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना है. उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में अगले 24 घंटों में ओले पड़ने का अनुमान है. देश के शेष भाग में मौसम सामान्य रहेगा.
मुंबई में बारिश
मुंबई के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है.
कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
कर्नाटक के तटीय और मलनाड क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि ऊपरी वायु चक्रवाती बनने से बृहस्पतिवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा आने की आशंका है. कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले दो दिनों के लिए दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, चिक्कमंगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल में बर्फबारी के बाद केलांग, कल्पा, मनाली में पारा शून्य से नीचे
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद केलांग, कल्पा और मनाली में पारा शून्य से नीचे चला गया है. शिमला स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटे में केलांग में 15 सेमी बर्फबारी हुई है. इसके बाद कल्पा में छह सेमी, पूह और कोठी में पांच-पांच सेमी हिमपात दर्ज किया गया है.
जानिए यूपी के जिलों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी के कुछ पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई. इस दौरान में राज्य के गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या तथा झांसी मंडलों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी. इस दौरान बांदा, राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी इलाकों में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की संभावना है.
यूपी में अब बढ़ेगी सर्दी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी में तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जल्द थमेगा और इस कारण क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, विक्षोभ की वजह से बर्फीली पछुआ हवाओं का रुख बदल गया था. जिसकी वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, मगर अब विक्षोभ का असर जल्द खत्म हो जाएगा और आने वाले एक-दो दिनों में पछुआ हवा अपना असर दिखाएगी और ठिठुरन भरी सर्दी पड़ेगी. अगर कोई विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो सर्दी का दौर जारी रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए