Live Updates

Weather Forecast : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, बिहार में न्यूनतम तापमान बढ़ा, जानें झारखंड-दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Chamoli: BRO machines remove snow between Hanuman Chatti to Mana on Badrinath Highway, in Chamoli district, Saturday, Jan. 09, 2021. (PTI Photo)(PTI01_09_2021_000216A)

Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) में ठंड (cold wave) का प्रकोप जारी है. वहीं कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई है. देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

बिहार में न्यूनतम तापमान बढ़ा

ब‍िहार के मौसम में अगले चौबीस घंटे कोई बदलाव नहीं होने के आसार हैं.रविवार की तरह सोमवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ रहेगा.

मौसम सूखा रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारतीय राज्यों में 11 से 13 जनवरी के बीच मौसम सूखा रहने और सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरे की आशंका है.

हिमाचल प्रदेश का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के केलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है. शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि जनजातीय लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग एक बार फिर पहाड़ी राज्य का सबसे ठंडा स्थान था जहां तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में फिर बर्फबारी

इस बीच श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में फिर बर्फबारी देखने को मिली जो अक्सर देखने को नहीं मिलती. मौसम विभाग ने कहा कि हफ्ते के शुरू में हुई भारी बर्फबारी के बाद शनिवार को भी हल्की बर्फबारी हुई थी, ऐसे में रविवार को एक बार फिर हुई बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी. श्रीनगर में सुबह साढ़े आठ बजे तक एक इंच बर्फबारी दर्ज की गई.

बिहार में बढ़ेगी ठंड 

बिहार में मकर संक्रांति से पहले कनकनी वाली ठंड पड़ने की संभानाएं जताई गई है. जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर बिहार में अगले 24 से 48 घंटे में मौसम में बदलाव होने की संभावना है.

पंजाब हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में रविवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा, वहीं कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola