Weather Forecast Today LIVE Updates : अभी ठंड से राहत नहीं, दिल्ली में बारिश तो, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, जानें झारखंड-यूपी-बिहार का हाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत में जारी शीतलहर (cold wave) के बीच देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है. दिल्‍ली में आज सुबह बारिश (delhi min temp,weather) ने हल्‍की ठंड बढा दी है. देश के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. उत्तरी राज्यों में शीतलहर जारी है. पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (snowfall) के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप (cold) और बढ़ गया. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, राजमार्ग-44 बंद

जम्मू-कश्मीर में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है. जवाहर सुरंग के आस-पास के इलाके में भारी बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को बंद कर दिया गया है.

दिल्ली में भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर पिछले 3 घंटों के दौरान बारिश हुई है. दिल्ली (सफदरजंग): 6.4 मिमी, दिल्ली (पालम): 1.5 मिमी, दिल्ली (लोदी रोड): 8.0 मिमी.

पंजाब और हरियाणा में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में पंजाब और हरियाणा में कुछ-कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

पंजाब और हरियाणा में बारिश, न्यूनतम तापमान बढ़ा

पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद रविवार को ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है.

हिमाचल में हो सकती है भारी बर्फबारी

मौसम विज्ञान ने 4 और 5 जनवरी को शिमला सहित ऊंचाई वाले कई स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना व्‍यक्‍त की है. वहीं, सोलन, ऊना, कांगड़ा समेत मैदानी इलाकों में तूफान व बिजली चमकने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई तथा बादल छाए रहने और पूर्वी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola