Weather Forecast: अभी बारिश की संभावना नहीं, दिल्ली में अलर्ट, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का हाल

Updated:
विज्ञापन

Varanasi: Women ride a two-wheeler while shielding their faces with scarfs from the hot summer sun, in Varanasi, Friday, April 8, 2022. (PTI Photo)(PTI04_08_2022_000154A)

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पारा 42.4 डिग्री तक चढ़ा

दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाओं का प्रकोप शनिवार को जारी रहा. अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था. इसके साथ ही गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक

भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. एक ही मैसेज बार-बार डाल दिया गया है. मौसम विभाग की कोई भी जानकारी यूजर्स को ट्विटर पर नहीं मिल पा रही. आईएमडी के ट्विटर अकाउंट को बाद में बहाल कर दिया गया.

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी जारी

राजस्थान के अधिकांश इलाके तेज गर्मी की चपेट में हैं, जहां शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान धौलपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा. शनिवार को अधिकतम तापमान धौलपुर में 45.5 डिग्री, संगरिया में 45.0 डिग्री, पिलानी में 44.9 डिग्री, गंगानगर में 44.6 डिग्री, करौली में 44.7 डिग्री, टोंक में 44.4 डिग्री व चुरू में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

झारखंड में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा

मौसम केंद्र ने कहा है कि 14 अप्रैल तक झारखंड में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. इस कारण लोगों गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा) के साथ-साथ गिरिडीह जिले में 12 अप्रैल तक लू चलने की बात कही है.

आईएमडी ने बताया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वक्त के मौसम के लिहाज से सामान्य है. वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज रिकॉर्ड की गई.

दिल्ली में लू चलने की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को लू चलने की आशंका है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola