Weather Forecast Updates: राजस्थान के कई जिलों में गिरे ओले, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast LIVE Updates: महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम
राजस्थान के कई जिलों में गिरे ओले
राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला. सुबह से ही आसमां में बादल छाना शुरू हो गए थे और शाम होते-होते अचानक तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई. मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही बारिश की चेतावनी दी थी.
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. भोपाल में बिजली कड़कने के साथ ही कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई. मंगलवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे. इसी वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी तमिलनाडु तट पर बने सिस्टम के कारण भोपाल में सोमवार शाम को तेज बारिश हुई. मौसम विभाग के एक अनुमान के मुताबिक, 7 मार्च की शाम से प्रदेशभर में बारिश हो सकती है.
हिमाचल में 5 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 8 से 12 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं.
बर्फ की सफाई का काम शुरू
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही यहां रास्ते में बर्फ की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है. मौसम खुलने के कई दिनों बाद भी गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग बर्फ से लकदक है. मार्ग पर जबरदस्त बर्फ होने के कारण रामबाड़ा से आगे आवाजाही अभी भी काफी मुश्किल है. वहीं केदारनाथ मंदिर और परिसर पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है.
अचानक मौसम में बदलाव होने के आसार
मंगलवार की सुबह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. पूरे दिन लोग तेज धूप और उमस से परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं, शाम में अचानक मौसम में बदलाव होने के आसार हैं.
दिल्ली में छाएंगे बादल
दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए