Weather Forecast Update: दिल्ली में गर्मी, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम
Ghaziabad: A worker paddles his rickshaw with a passenger, during rain in Ghaziabad, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought respite from the heat wave in Delhi NCR. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI05_23_2022_000006B)
Weather Forecast Today LIVE Updates: बारिश के नहीं होने से दिल्ली में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. झारखंड में एक बार फिर मॉनसून के सक्रिया होने की संभावना जतायी जा रही है. बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है. मुंबईवासियों को भारी बारिश से कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है. जानें यूपी-एमपी सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और उत्तर प्रदेश की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है. मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश, गुजरात के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर इसे मध्यम बारिश हो सकती है.
अगले 24 घंटें के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश, गुजरात के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) झारखंड के अनसुार रांची, बोकारो, रामगढ़, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम, जिले के कुछ स्थानों पर अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी नौ जुलाई को राजस्थान के झालावाड़ और चूरू जिले में बहुत भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
जयपुर में उमस से परेशान हैं लोग
राजस्थान के कई हिस्सों में मॉनसूनी बारिश के बीच राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह लोग उमस से परेशान रहे. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गयी.
भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के लिए बंद
रामबन जिले में शुक्रवार को कई स्थानों पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहन भी शामिल हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए