Weather Forecast Update: कब मिलेगी राहत ? दिल्ली-यूपी-बिहार में गर्मी का प्रकोप, आईएमडी ने दी चेतावनी
Gurugram: A female farmer uses a scarf to shield herself from the hot summer sun while harvesting wheat in a field, at a village in Gurugram, Wednesday, April 6, 2022. (PTI Photo)(PTI04_06_2022_000122B)
Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है. राजस्थान में ‘येलो’ और कुछ हिस्सों में ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी
दिल्ली में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी और सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा. आईएमडी ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
राजस्थान के अधिकांश इलाके गर्मी की चपेट में हैं, जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.अलवर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश स्थानों का अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तीव्र हीटवेव की रेड अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान के अधिकतर स्थानों का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. आगामी 3 दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तत्पश्चात दो-दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
जानें आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे ये दोनों स्थान देश के 10 सबसे अधिक गर्म स्थानों वालों की सूची में रहे. इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में लू रही. आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के साहा ने पीटीआई-भाषा को बताया मध्य प्रदेश के रतलाम में आज तीव्र लू का प्रकोप रहा, जबकि दमोह, सीधी, सागर, गुना, धार, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, राजगढ़, उज्जैन और नौगांव में लू की स्थिति बनी रही. उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है.
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है और आने वाले दिनों में पारा और बढ़ेगा. राजधानी राजधानी में हीट वेव भी कहर बरपा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिन दिल्लीवासियों पर और भारी पड़ने वाले हैं.
अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि झारखंड में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है. खासकर उत्तर-पश्चिम इलाका में लू की स्थिति बन गयी है. अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, झारखंड में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. जिससे बारिश तो नहीं होगी, लेकिन जमशेदपुर, सरायकेला-खरसांवा, चाईबासा इलाके में आकाश में हल्के बादल छाये रहने की उम्मीद है.
चढ़ रहा पारा, पूरा राज्य लू की चपेट में
पूरा झारखंड बढ़ती गर्मी और लू की चपेट में है. तेज धूप व गर्मी से स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी परेशान हैं. इधर, मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि रामनवमी के दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए