Weather Forecast Update: बिहार में बारिश, जानें दिल्ली-UP सहित अन्य राज्यों का मौसम
Bastar: A tribal woman sitting on a footpath sells flowers meant for the ‘Janmashtami’ festival celebrations, amid monsoon rain, at Jagdalpur in Bastar district, Friday, Aug. 19, 2022. (PTI Photo)(PTI08_19_2022_000082A)
Weather Forecast LIVE Update Today: सोमवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्सों में आज बारिश होने के आसार हैं. बिहार में आज से अच्छी बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
केरल में अचानक आई बाढ़ में दो की मौत
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पालोड इलाके में मनकायम जलप्रपात में अचानक आई बाढ़ में आठ साल के एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी. बाढ़ में मारे गए दोनों लोग उस समूह का हिस्सा थे जो रविवार शाम को आई अचानक बाढ़ में फंस गए थे. (भाषा)
रांची में 10 सितंबर तक बादल छाये रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार, पांच सितंबर को भी झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में 10 सितंबर तक बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
48 घंटे तक अच्छी बारिश होने के आसार
बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक अच्छी बारिश होने के आसार है.आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के अलावा वज्रपात की भी आशंका है. बिहार में अभी तक सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश दर्ज की गयी है.
सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 68 प्रतिशत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 68 प्रतिशत दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
दिल्ली में सुबह धूप खिली, न्यूनतम तापमान सामान्य रहा
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 26.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान मौसम के इस वक्त के लिए सामान्य है.
कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश
झारखंड के देवघर जिले के कुछ भाग में अगले कुछ घंटे में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इसको लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए