Live Updates

Weather Forecast Updates: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली. उत्तर प्रदेश में भीमौसम ने करवट ली. यहां कई इलाकों में आंधी-पानी से मौसम हुआ सुहावना हो गया है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात

पीके जेना (विशेष राहत आयुक्त, ओडिशा) ने जानकारी दी है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा सूचित किया गया है कि दक्षिण अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है. इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना बतायी जा रही है. इसके विकसित होने के बाद इसकी तीव्रता का अनुमान लगाना आसान होगा. उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर ओडिशा के मलकानगिरी से मयूरभंज तक के 18 ज़िलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा गया है. बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात के कारण 17 NDRF, 20 ODRAF और अग्निशमन सेवा विभाग की 175 टीमें जरूरत पड़ने पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.

महाराष्ट्र में लू की स्थिति

तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है.

बंगाल में हो सकती है बारिश

त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, ओड़िशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

हल्की बारिश, धूल भरी आंधी, गरज के साथ बौछारें

उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब, दिल्ली एवं हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. धूल भरी आंधी, गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं.

भारी बारिश के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

गरज के साथ छींटे पड़ने तथा बिजली चमकने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग वेधशाला में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा बिजली चमकने का अनुमान है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola