Weather Forecast LIVE Update: झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
Gurugram: Men ride a bike on Delhi-Gurugram Expressway during monsoon rains in Gurugram, Friday, July 01, 2022. (PTI Photo)(PTI07_01_2022_000208A)
Weather Forecast Today LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां आज के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के कई इलाकों में मॉनसूनी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मध्य प्रदेश के 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में 5 से 9 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है. अंडमान निकोबार में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. मुंबई में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं. जानें यूपी, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम
इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश
पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण झारखंड, तेलंगाना के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मुंबई और उपनगरों में बाढ़ की बारिश हो सकती है.
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, देश के पश्चिमी तट पर मध्यम से तेज पछुआ हवाएं जारी रहेंगी जिससे तेज बारिश होगी. skymetweather के अनुसार मॉनसून के पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में सक्रिय रहने की उम्मीद है. इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
5 से 9 जुलाई तक इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसरा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और माहे में 5 से 9 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और मुजफ्फराबाद में 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है.
इन क्षेत्रों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
आईएमडी ने दक्षिण कोंकण क्षेत्र और गोवा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और उत्तरी कोंकण, उत्तर मध्य एवं दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करने का काम किया है. आईएमडी के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र में आंधी, बिजली कड़कने, भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि ऑरेंज अलर्ट जबलपुर, बालाघाट, मंडला, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, दमोह और छतरपुर में अलग-अलग स्थानों पर जारी किया गया है. यानी यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मंगलवार को महाराष्ट्र में अगले चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य प्रशासन के अधिकारियों को एहतियात बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जानमाल का कोई नुकसान न हो.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए