Weather Forecast Updates: दिल्ली में हो सकती है बारिश, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम
Kolkata: A man rides a bicycle on a road during monsoon rain in Kolkata, Saturday, Aug. 27, 2022. (PTI Photo)(PTI08_27_2022_000139A)
Weather Forecast LIVE Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है. झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्सों में आज बारिश होने के आसार हैं. बिहार में आज से अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
बिहार में अलर्ट
बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज तल्ख हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले दो दिनों तक वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. विभाग ने बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.
फ्रीटाउन में महसूस किए गए भूकंप के झटके
फ्रीटाउन, सिएरा लियोन के 1326 km दक्षिण-पश्चिम में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गये. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि, भूकंप की गहराई जमीन से 30 किमी नीचे थी.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा यानी 26.8 डिग्री सेल्सियस था.
मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में बारिश
मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में रविवार को स्थानीय स्तर पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं. क्षेत्र में लगभग तीन सप्ताह के अंतराल के बाद बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में भीषण गर्मी की वजह से स्थानीय स्तर पर बारिश होना एक सामान्य घटना है.
दिल्ली में शाम को हल्की बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 68 दर्ज की गयी विभाग ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात को बहुत हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने का अनुमान जताया है.
न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए