Live Updates

Weather Forecast Updates: इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी में गर्मी, जानें अपने राज्य का हाल

Updated:
विज्ञापन

Jammu: Women cover their faces to protect themselves from the hot weather, in Jammu, Tuesday, March 29, 2022. (PTI Photo)(PTI03_29_2022_000221B)

Weather Forecast Today: दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. यहां गर्मी से लोग परेशान है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर और मध्‍य भारत में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं हैं. आइए जानते हैं यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

चलेगी धूल भरी आंधी

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से और उससे सटे दक्षिण अंडमान में 6 अप्रैल को चक्रवात के हालात होंगे. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, 7 अप्रैल 2022 को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है, जो बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है.

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

असम, अरुणाचल प्रदेश और हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल-सिक्किम में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी, जबकि मेघालय में भारी वर्षा होने के संकेत हैं.

‘भीषण गर्मी’ की स्‍थिति

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक होने और सामान्य तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर ‘गर्मी’ तथा तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा होने पर ‘भीषण गर्मी’ होती है.

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम ब्यूरो ने मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छह से 10 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है. सात और आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और नौ तथा 10 अप्रैल को इसके 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

दिल्ली की सुबह गर्म, दिन में तेज हवा चलने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 34 प्रतिशत दर्ज की गयी. मौसम वैज्ञानिक ने दिन में मजबूत सतही हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

बिहार में हल्‍की बारिश

मौसम विभाग पटना की मानें तो 04 अप्रैल 2022 को बिहार के उत्तर पूर्व भागों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola