Live Updates

Weather Forecast: दुर्गा पूजा में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों का मौसम

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Update Today : दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को विदा हो गया और इस बार देश में सात प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी. झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना नजर आ रही है. दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

राजस्थान में हो सकती है बारिश

राजस्‍थान के अधिकांश इलाकों से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा हो चुका है, हालांकि राज्य में कई जगह अभी बारिश जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, पांच अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भाग में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. पांच से सात अक्टूबर के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर एवं जयपुर संभाग के कुछ भाग में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. (भाषा)

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ (143) श्रेणी में दर्ज किया गया. एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के चतरा, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला ,हजारीबाग ,लोहरदगा, कोडरमा, लातेहार ,पलामू, रामगढ़ ,सिमडेगा में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

Weather Forecast: दुर्गा पूजा में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों का मौसम

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

मौसम कार्यालय ने दिल्ली में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली में सुबह सुहानी रही

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत थी.

आंध्र प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर को यानी आज तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को महाराष्ट्र, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश, तमिल नाडु, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है.

3 अक्टूबर को भारी वर्षा की आशंका

झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर 3 अक्टूबर को भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गयी है. उस दिन रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ समेत कई जिलों में भारी वर्षा होगी.

दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई

दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया और इस बार देश में सात प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी. लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे चावल उत्पादक राज्यों में कम बारिश हुई, जिसके चलते किसानों की उपज पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ा. हालांकि इस बार मानसून के दौरान पूरे देश में अधिक वर्षा हुई है.

यूपी में आज बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तर पश्चिम भारत और पड़ोसी मध्य भारत के कुछ और क्षेत्रों से प्रस्थान करने की उम्मीद है.

झारखंड में होगी बारिश

रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर कहा है कि 30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 के बीच बारिश का दौर जारी रहेगा. जारी चेतावनी के मुताबिक, राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola