Weather Forecast Update: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में हुई मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: People cross a road amid rains, in Kolkata, Saturday, June 25, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI06_25_2022_000117A)

Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. यूपी में बारिश का दौर जारी है. इधर उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश से कपकोट क्षेत्र में नुकसान हुआ है. जानें बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. skymetweather के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान और कच्छ को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह,पलामु, रांची सराईकेला खरसावां, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है.

मौसम विभाग ने मप्र के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की. एक अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा आईएमडी ने राज्य के बड़े हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के दो येलो अलर्ट जारी किए हैं. आईएमडी के भोपाल कार्यालय की मौसम विज्ञानी एकता सिंह ने कहा कि यह अलर्ट शुक्रवार सुबह तक के लिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों- ग्वालियर, गुना, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

गुजरात में भारी बारिश की संभावना

दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में मूसलाधार वर्षा हुई तथा अगले तीन दिनों में इस क्षेत्र में और पानी बरसने की संभावना है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार क्षिण गुजरात में सूरत, नर्मदा और नवसारी जिलों के कुछ तालुकों में भारी वर्षा हुई. वहीं, दक्षिण गुजरात के सूरत, नवसारी, डांग, तापी और वलसाड जिलों में अगले तीन दिनों में और वर्षा होने की संभावना है.

महाराष्ट्र के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (आईएमडी) मुंबई ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में 1 जुलाई और रत्नागिरी में 1 और 2 जुलाई को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया है.

दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश जारी

दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और यूपी के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी आरके जेनामणि ने बताया कि मानसून अच्छी बारिश लेकर आया है. हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola