Weather Forecast LIVE Update: बिहार- झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना, जानें अन्य राज्यों का हाल
A family salvage usable items from their flood-hit home in Jaffarabad, a district of Pakistan’s southwestern Baluchistan province, Thursday, Aug. 25, 2022. Pakistan’s government in an overnight appeal sought relief assistance from the international community for flood-affected people in this impoverished Islamic nation, as the exceptionally heavier monsoon rain in recent decades continued lashing various parts of the country. AP/PTI(AP08_26_2022_000061A)
Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई जिससे शहर में उमस भरे मौसम से लोगों को बड़ी राहत मिली. झारखंड में 3 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. काशीवासियों को मां गंगा अब डराने लगी हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
गोपालगंज और सिवान में बारिश की संभावना
बिहार के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गोपालगंज, सिवान जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के दर्जें की मेघ गर्जन तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है…
झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावन
झारखंड के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बोकारो, गोड्डा, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है.
राजधानी दिल्ली में बूंदाबांदी
राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों मंगलवार दोपहर कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई. आईएमडी ने मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.
बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना
बिहार के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सारण, कैमुर, नवादा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के दर्जें की मेघ गर्जन तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है.
मध्य केरल में बारिश का कहर जारी
मध्य केरल में मूसलाधार बारिश के चलते अधिकारियों ने मंगलवार को जलभराव से प्रभावित निवासियों के लिए सतर्कता बढ़ा दी. अधिकारियों ने जलमग्न क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है. वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी की है.
दिल्ली में पारा गिरा, कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान हल्की गिरावट के साथ मंगलवार को 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन के समय राजधानी के कईं हिस्सों में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए