Weather Forecast Update : दिल्ली में बारिश, जानें बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast LIVE Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्‍सों में आज बारिश होने के आसार हैं. बिहार में आज से अगले दो दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इधर कुछ राज्यों में बारिश कम होने के कारण चालू खरीफ सत्र में अबतक धान फसल का रकबा 5.62 प्रतिशत घटकर 383.99 लाख हेक्टेयर रह गया है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और मौसम कार्यालय ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक बुलेटिन से यह जानकारी मिली. मौसम विभाग के अनुसार, शाम साढे पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई.

दिल्ली में सितंबर महीने में बारिश को लेकर जानें क्या है आईएमडी का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. वहीं, अगले 24 घंटे में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 4 सितंबर को अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है. भरातीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गिरिडीह, गुमला, सिमडेगा, जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ और वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

दिल्ली में बादल छाए रहे, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी. विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. राष्ट्रीय राजधानी में दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है. बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह साठे आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 दर्ज किया गया.

पटना में बारिश

बिहार की राजधानी पटना में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शनिवार की सुबह झमाझम मूसलाधार बारिश हुई. लगभग तीन घंटे तक जमकर बारिश हो गयी. इसके बाद शहर पानी-पानी हो गया. निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण कई दिनों से ठप सफाई व्यवस्था के कारण बारिश के बाद शहर की स्थिति और भी नारकीय हो गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola