Weather Forecast Update: झारखंड में भारी बारिश, बिहार में बाढ़, जानें अपने इलाके का मौसम
Dehradun: A man at his waterlogged house after monsoon rain in Dehradun, Saturday, July 2, 2022. (PTI Photo)(PTI07_02_2022_000271B)
Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो चुका है. राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. मौसम की पहली बारिश होने के साथ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य तारीख से 6 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच चुका है. जानें यूपी, बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, उड़ीसा और झारखंड के कुछ हिस्सों, सिक्किम और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. skymetweather पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा दिल्ली और जम्मू कश्मीर में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार दुमका, गढ़वा, जामताड़ा, पलामू जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जें की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है
केरल में भारी बारिश, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ ही, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को पांच जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. आईएमडी ने इडुक्की, त्रिशूर, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए शाम तीन बजे ऑरेंज अलर्ट जारी किया. विभाग ने सोमवार के लिए भी इन पांच जिलों और मलप्पुरम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया. इसके अलावा मंगलवार के लिए 14 में से नौ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. रेड अलर्ट का अर्थ है कि 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बेहद भारी बारिश हो सकती है जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि छह से 20 सेंटीमीटर भारी बारिश होने की आशंका है.
दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान
विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है.
आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
गर्मी से मिली राहत
मॉनसून की बारिश की वजह से कई राज्यों में गर्मी से राहत मिली. दिल्ली सहित उत्तर भारक के कई राज्यों में बारिश के कारण अब अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए