Weather Forecast Updates: झारखंड-बिहार में बदलेगा मौसम, यहां भीषण गर्मी की IMD ने दी चेतावनी
Weather Forecast Today: मौसम के बदले मिजाज की वजह से उत्तर व मध्य भारत लू की चपेट में हैं. झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. दिल्ली में गर्म हवा चलने के आसार हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम
बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि 7 अप्रैल के करीब एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. इसके असर से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 5 एवं 6 अप्रैल को कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है.
अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम
अगले तीन दिन तक गुजरात, झारखंड, मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं. वहीं अगले 5 दिनों तक हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
बिहार में बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बिहार के मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. बारिश के दौरान 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है.
असामान्य गर्मी की वजह क्या
मौसम विभाग ने इस असामान्य गर्मी के लिए उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण भारत में किसी भी व्यापक मौसमी परिस्थितियां नहीं बनने के कारण वर्षा की कमी को जिम्मेदार ठहराया है.
भीषण गर्मी की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली के दूर दराज के स्थानों पर तीन से छह अप्रैल के बीच भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार भीषण गर्मी तब होती है, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा हो जाता है.
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस
मौसम कार्यालय ने दिल्ली में दिनभर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है. आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लगातार शुष्क मौसम रहने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए