Weather Forecast Update: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों का मौसम
Kullu: Evacuated slums on the banks of River Beas, swollen following incessant monsoon rains, in Kullu, Thursday, July 28, 2022. (PTI Photo) (PTI07_28_2022_000210B)
Weather Forecast Today Updates: देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है. मैदानी से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक बारिश अपना असर नजर आ रहा है. राजस्थान में बारिश जनित हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीं बिहार के छह जिलों में वज्रपात की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गयी जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. झारखंड के भी कई जिलों में जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गयी है. जानें मध्य प्रदेश-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली में शनिवार को अधिक बारिश होने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी शहर में और बारिश होने की संभावना है. यातायात पुलिस ने लोगों को जलभराव के कारण संभावित सड़क जाम के बारे में भी सतर्क किया और उन्हें कुछ सड़कों से बचने की सलाह दी.
राजस्थान में बारिश का दौर जारी, कुछ दिन विराम का अनुमान
राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर पिछले 24 घंटे भी जारी रहा. हालांकि, आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों पर कुछ दिन के लिए विराम लगने की उम्मीद है. इस बीच, मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार से राज्य में बारिश का दौर घटेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 29 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है.
राजस्थान के अधिकांश हिस्से में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना
राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर पिछले 24 घंटे के दौरान जारी रहा. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से बारिश की गतिविधियों पर कुछ दिन के लिए विराम लगने की उम्मीद है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 29 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्से में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तरी भाग को छोड़कर शेष भागों में केवल छुटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना रहेगी. वहीं 3-4 अगस्त से राज्य में बारिश का एक और नया दौर शुरू होने की सम्भावना है.
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग ने पहले शहर में गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया था. आईएमडी के क्षेत्रीय विभाग ने दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर ट्वीट किया था, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली (बुराड़ी, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय) और राजस्थान के नदबई में अगले दो घंटे में गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग ने पहले कहा था कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव के क्षेत्र) के ‘‘धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ना जारी” रहने की संभावना है और इस कारण बुधवार से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
राजस्थान में कुछ दिन बारिश नहीं होने का अनुमान
राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर पिछले 24 घंटे के दौरान जारी रहा. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से बारिश की गतिविधियों पर कुछ दिन के लिए विराम लगने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में राज्य में कई जगह भारी बारिश हुई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए