Live Updates

Weather Forecast Updates:पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, यहां होगी बारिश, जानें अपने इलाके का हाल

Updated:
विज्ञापन

Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)

Weather Forecast LIVE Today : राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रविवार शाम हल्की बारिश हुई जिससे ठंड में इजाफा हुआ है. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान-दिल्‍ली में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें

विज्ञापन

रविवार की रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कश्मीर में बर्फबारी के बाद भीषण ठंड से थोड़ी राहत

कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के कारण सोमवार को भीषण शीत लहर से लोगों को राहत मिली. श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्‍ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया. सोमवार को सामान्य तौर पर आसमान पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश का अनुमान विभाग ने व्यक्त किया है.

एक्यूआई सोमवार सुबह 373 दर्ज किया गया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्‍ली में रविवार की शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में 459 पर दर्ज किया गया था. एक्यूआई सोमवार सुबह 373 दर्ज किया गया.

वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार के अधिकतर जिलों में 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान शीतलहर का भी पूर्वानुमान जताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola