Weather Forecast Update: झारखंड, बिहार समेत इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना
New Delhi: Commuters use umbrella and plastic sheet to cover themselves during rain in New Delhi, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought much-needed respite from the heat wave in Delhi. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI05_23_2022_000027B)
Weather Forecast Today LIVE Updates: देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश जारी है. IMD की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में और आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है. skymetweather के अनसुार शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना
मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार 26 से 30 जून के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में अलग-अलग भारी वर्षा और 28, 29 जून को बिहार में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. वहीं, 28 और 29 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.
सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत
आईएमडी के मुताबिक, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने 29 जून तक उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. निदेशक IMD बिक्रम सिंह के अनुसार, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना है. 27 जून के बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा और नैनीताल के आसपास के इलाकों की ओर बढ़ेगा.
असम में बाढ़ की स्थिति
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 27 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या अब घटकर 25.10 लाख रह गयी है, जबकि शुक्रवार तक 28 जिलों में यह आंकड़ा 33.03 लाख था.
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के दक्षिण के जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. वहीं मध्य प्रदेश के करीब 12 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका विभाग ने जताई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए