Weather Forecast Update: भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: Pedestrians use umbrellas to shield themselves as they walk on a road amid heavy monsoon rainfall, in Kolkata, Sunday, July 10, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI07_10_2022_000170A)

Weather Forecast Today Updates: राजस्‍थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. बारिश में कमी झारखंड के किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है. छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिन से हो रही भारी बारिश दर्ज की जा रही है. यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. जानें मध्‍य प्रदेश-बिहार सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित

खराब मौसम के कारण पंचतरणी और पवित्र गुफा के बीच अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है. अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पवित्र गुफा मंदिर के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में आज दोपहर बाद भारी बारिश हुई, जिससे पास की एक छोटी नदी में जलस्तर बढ़ गया. भारी बारिश के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण तीर्थयात्रियों को वापस पंचतरणी शिविर में ले जाया गया. मौसम ठीक होने के साथ ही यात्रा पुन: शुरू कर दी जाएगी.

राजस्थान में मूलसाधार बारिश, सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न

लगातार मूसलाधार बारिश से राजस्‍थान जोधपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के अनेक इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जहां सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गई हैं. इस कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. लगातार भारी बारिश के कारण उक्त जिलों के कई इलाकों में जलभराव हो गया है.

अगले एक सप्ताह में उत्तर में शिफ्ट हो सकता है मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में मानसून उत्तर में शिफ्ट हो सकता है. इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पर्याप्त बारिश होने की संभावना है. विभाग का कहना है कि अरब सागर के पूर्वोत्तर और पश्चिमोत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस वजह से उत्तर भारत में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं 28 जुलाई से हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभी भी बन सकता है.

राजस्‍थान में कई जगह मूसलाधार बारिश, जोधपुर शहर में जलभराव की स्थिति

राजस्‍थान में बीते 24 घंटे में अनेक जगह भारी बारिश हुई और राज्य में सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा में दर्ज की गई. वहीं, अचानक भारी बारिश से जोधपुर शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर एवं जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है.

राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 जुलाई से राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है.

राजस्‍थान में कई जगह मूसलाधार बारिश

राजस्‍थान में बीते 24 घंटे में अनेक जगह भारी बारिश हुई और राज्य में सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा में दर्ज की गयी. वहीं, अचानक भारी बारिश से जोधपुर शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर एवं जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola