Weather Forecast: दिल्ली में 27 दिसंबर को होगी बारिश, अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल
Gurugram: Vehicles ply amid low visibility due to fog on a cold winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 17, 2021. (PTI Photo)(PTI12_17_2021_000034A)
Weather Forecast: मौसम का मिजाज बदल रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रचंड सर्दी पड़ रही है. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान-दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें
दिल्ली में 27 दिसंबर को होगी बारिश, एक्यूआई अब भी गंभीर श्रेणी में
दिल्ली के कई इलाकों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है. अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है और हल्की बारिश भी हो सकती है. आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे.
हिमाचल के नरकंडा में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में नरकंडा में बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया है.
सेवा प्रदाताओं से पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के लिए कहेगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ई-वाणिज्य कंपनियों, भोजन की डिलीवरी करने वाली और कैब सेवा प्रदाताओं से पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने और पेट्रोल पंप से प्रदूषण की जांच यानी पीयूसी न कराने वाले वाहनों को ईंधन न देने के लिए भी कहेगी. शहर में वायु प्रदूषण में करीब 38 प्रतिशत हिस्सेदारी वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की है.
कश्मीर का तापमान
कोकेरनाग और पहलगाम को छोड़कर शनिवार रात को समूची घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार की रात यह 1.7 डिग्री सेल्सियस था. कश्मीर घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए