Weather Forecast: दिल्ली में चल सकती हैं तेज हवाएं, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्य का मौसम
Kolkata: Pedestrians use umbrellas to shield themselves as they walk on a road amid heavy monsoon rainfall, in Kolkata, Sunday, July 10, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI07_10_2022_000170A)
Weather Forecast LIVE Update Today: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा. इधर दिल्ली में हल्की बारिश की संभवना नजर आ रही है. झारखंड के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
गर्म और उमस भरा रहा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में शुक्रवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहा वहीं अधिकतम आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश नहीं हुई. इस बीच, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तेज हवाएं चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. (भाषा)
पाकिस्तान में बाढ़ को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा
पाकिस्तान सरकार ने देश में बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 343 बच्चों समेत 937 लोगों की मौत और कम से कम तीन करोड़ लोगों के बेघर होने के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, सिंध प्रांत में 14 जून से बृहस्पतिवार तक बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 306 लोगों की जान जा चुकी है. (भाषा)
मानसून की वापसी
मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग दो सप्ताह पहले है. सामान्य तौर पर मानसून 17 सितंबर से वापस जाना शुरू होता है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस जाने की वास्तविक प्रक्रिया मौसम प्रणालियों की गतिशील प्रकृति को देखते हुए आमतौर पर या तो सामान्य समय से पहले या बाद में होती है.
जम्मू कश्मीर में 40 मिनट के भीतर दो बार भूकंप के झटके आए
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को 3.4 और 2.8 तीव्रता के दो भूकंप आए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 3.4 तीव्रता का भूकंप रियासी जिले के कटरा इलाके में आया जबकि दूसरा डोडा जिले में महसूस किया गया.
दिल्ली में सुबह रही गर्मी, दिन में तेज हवा चलने के आसार
दिल्ली में शुक्रवार को सुबह गर्मी रही आौर न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
44 फीसदी कम बारिश दर्ज
आईएमडी के जारी विस्तारित रेंज पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर प्रदेश और मणिपुर में लंबी अवधि के औसत से 44 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, इसके बाद बिहार (41 फीसदी), दिल्ली (28 फीसदी), त्रिपुरा और झारखंड (26 फीसदी प्रत्येक) का स्थान है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए