Weather Forecast Updates: दिल्ली में चलेगी तेज हवा, यहां होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों का मौसम
Jammu: Women cover their faces to protect themselves from the hot weather, in Jammu, Tuesday, March 29, 2022. (PTI Photo)(PTI03_29_2022_000221B)
Weather Forecast Today Updates: गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, ओड़िशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के एक या दो हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हीट वेव की स्थिति हो सकती है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्य राज्यों का मौसम
झारखंड में हीट वेव, तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बारिश संभव
गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, ओड़िशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के एक या दो हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हीट वेव की स्थिति हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर में ऐसा रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश एवं असम के पूर्वी हिस्सों के अलावा केरल एवं तमिलनाडु में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और तटीय कर्नाटक में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
सौराष्ट्र और कच्छ में लू की स्थिति
सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है. गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लू चल रही है.
इन जगहों पर हुई वर्षा
पिछले 24 घंटों के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और गोवा में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. केरल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, सिक्किम और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. वहीं, जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक के एक या दो हिस्सों में हल्की वर्षा हुई.
तापमान में वृद्धि
26 अप्रैल को एक बार फिर दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. यानी मंगलवार को एक बार सूरज की तपिश देखने को मिल सकती है. साथ ही मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. दिन भर मौसम खुला रहने से तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए