ePaper
Live Updates

Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, ठंड से कांपने के लिए हो जाएं तैयार

Updated at : 24 Jan 2022 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, ठंड से कांपने के लिए हो जाएं तैयार

Weather Forecast LIVE Updates: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी में आज बारिश की संभावना बनी हुई है. झारखंड और बिहार के भी कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. हवा ने भी मौसम में ठंड के असर को कई गुना बढ़ा दिया है. जानें आज का मौसम कैसे रहेगा...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:09 PM. 23 Jan 2210:09 PM. 23 Jan

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, कई वर्षों के तोड़ दिए रिकॉर्ड

उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर हिमपात हो रहा है जिसने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भारी बर्फवारी के चलते समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ज्यादातर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए जिससे सामान्य जनजीवन ठहर सा गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचे स्थानों पर हिमपात जारी रहने का अनुमान है.

10:09 PM. 23 Jan 2210:09 PM. 23 Jan

दिल्ली, हरियाणा और यूपी समेत इन राज्यों को अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक होने की संभावना जताई जा रही है. जनवरी महीने में बारिश ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को अभी कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी. वहीं, जनवरी में अब तक 88 मिलीमीटर की बरसात हो चुकी है, जो 1901 के बाद मौसम के मौजूद डेटाबेस में सबसे ज्यादा है.

10:09 PM. 23 Jan 2210:09 PM. 23 Jan

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, इसके बावजूद दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. मौसम कार्यालय ने रविवार इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गत 24 घंटे के दौरान दोनों राज्यों के कई इलाकों हुई और रविवार को भी कई स्थानों पर यह सिलसिला जारी है. दोनों राज्यों के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

10:09 PM. 23 Jan 2210:09 PM. 23 Jan

हिमपात-बारिश की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई जबकि अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई. इसकी वजह घाटी के कई इलाकों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. वहीं, ताजा हिमपात-बारिश की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद हो गया है और खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी धाम के लिए परिचालित हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

जम्मू-कश्मीर में मध्यम दर्जे की बारिश या बर्फबारी जारी रहेगी

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि रविवार शाम तक जम्मू-कश्मीर के बड़े इलाके में चमक के साथ मध्यम दर्जे की बारिश या बर्फबारी जारी रहेगी. इसके बाद अगले दो दिनों तक छिटपुट स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है. मौसम कार्यालय ने बताया कि इसके बाद महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने की संभावाना है और बारिश या बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

कश्मीर में ताजा बर्फबारी: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई जबकि अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई. इसकी वजह घाटी के कई इलाकों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. वहीं ताजा हिमपात-बारिश की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद हो गया है और खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी धाम के लिए परिचालित हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

यूपी में बारिश के बाद छत ढहने से चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बारिश के बाद एक घर की छत ढह जाने की घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार को गढ़ी हसनपुर गांव में हुआ. पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक राजस्व दल घटनास्थल पहुंचा.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी

मौसम विभाग शिमला ने हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में दो दिन यलो अलर्ट जारी किया है. बढ़ती ठंड से तापमान में काफी गिरावट आ गई है. लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

उत्तराखंड में रुक-रुक कर बर्फ पड़ती रही

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फ पड़ती रही. इससे ऊंचाई पर स्थित गांवों ने बर्फ की सफेद चादर सी ओढ़ ली है तो औली में हुई जबरदस्त बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

दिल्ली में बारिश की वजह से ठंड और बढ़ गई

राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से ठंड और बढ़ गई है. ठंड से बचने के लिए लोग आग ताप रहे हैं.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

चारों तरफ बर्फ की मोटी परत

हिमाचल प्रदेश: शिमला में बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखी. एक पर्यटक ने बताया कि मैंने लाइव बर्फबारी जिंदगी में पहली बार देखा है, यहां की बर्फबारी देखकर मज़ा आ गया.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

इन राज्यों में घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश,झारखंड में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है. 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम में हलचल हो सकती है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलो में रविवार और सोमवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को हुई बारिश के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 314 (बहुत खराब श्रेणी में) है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

बर्फबारी और बारिश की वजह से ठंड बढ़ी

जम्मू-कश्मीर: डोडा में बर्फबारी और बारिश की वजह से ठंड बढ़ी. बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिख रही है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

शिमला में ताजा हिमपात

हिमाचल प्रदेश के शिमला में ताजा हिमपात हुआ है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

कुछ देर में यहां होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अगले 2 घंटों में सहारनपुर, देवबंद, नज़ीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, संभल (यूपी) में और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश/बूंदा बांदी जारी रहेगी.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

झारखंड के कई जिलों में रविवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

दिल्ली में जनवरी में बारिश का पिछले 32 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त

दिल्ली में इस साल जनवरी में, शनिवार तक, लगभग 70 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि इस महीने में पिछले 32 साल में हुई सर्वाधिक बारिश है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रात साढ़े नौ बजे तक 69.8 मिलीमीटर बारिश हुई. इससे पहले जनवरी 1989 में राष्ट्रीय राजधानी में 79.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

झारखंड और बिहार में बारिश शुरू

झारखंड और बिहार के कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है. आज इन दोनों राज्यों कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी में आज बारिश की संभावना बनी हुई है.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हुई. सबसे अधिक 41 मिलीमीटर बारिश सीकर में दर्ज की गई.

2:28 PM. 23 Jan 222:28 PM. 23 Jan

एमपी के 20 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विज्ञान (आईएमडी) ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी ऑरेंज अलर्ट जारी करके मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने की चेतावनी दी. पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है.

7:24 AM. 23 Jan 227:24 AM. 23 Jan

यहां होगी भारी बारिश, जानें दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 21 से 23 जनवरी तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाये रहने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

7:24 AM. 23 Jan 227:24 AM. 23 Jan

उच्च पर्वतीय भागों में मौसम खराब रहने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो आज भी हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं. वहीं 24 व 25 जनवरी को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. मैदानी जिलों में रविवार से 25 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है.

7:24 AM. 23 Jan 227:24 AM. 23 Jan

झारखंड में भी होगी बारिश

झारखंड में राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. राजधानी सहित कई इलाकों में आकाश में बादल छा गये. रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में रहेगा. इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है. बारिश और बादल से अधिकतम तापमान गिरेगा और न्यूनतम तापमान चढ़ेगा.

7:24 AM. 23 Jan 227:24 AM. 23 Jan

बिहार का मौसम

अगले 48 घंटे बिहार के मौसम में फिर बदलाव होने जा रहा है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, पटना, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर की एक-दो जगहों पर बारिश के साथ ही ओले भी पड़ने की आशंका है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola