Weather Forecast Updates: दिल्ली-NCR में आंधी के बाद बारिश शुरू, कई जगह उखड़े पेड़, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में हल्‍की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. आंधी के दौरान पेड़ गिरने व ठनके से बिहार में 30 लोगों की मौत हुई है. जानें झारखंड-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम के बारे में

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कई जगह उखड़े पेड़

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के साथ मौसम ने करवट ली है जो लोगों को परेशान कर रही है. तेज हवाओं और खतरनाक आंधी के बीच कई इलाकों में पेड़ उखड़ने की खबर हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में आंधी के बाद बारिश शुरू

दिल्ली-NCR में आंधी के बाद बारिश शुरू हो चुकी है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

इन राज्यों में आंधी-पानी की संभावना

राजधानी दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना जताई है.

दिल्ली -एनसीआर में गरज के साथ छींटे

आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश से शनिवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. इस दौरान अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने 23 और 24 मई को उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बंगाल, झारखंड में बारिश का कहर जारी 

बंगाल और झारखंड में मौसम ने बदली करवट, कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश का जारी है. राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे.

राजधानी रांची में आशिक रूप से छाये बादल

झारखंड की राजधानी रांची में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं. गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है. मैसम विभाग के मुताबकि आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, हवाएं 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola