Weather Forecast Update: दिल्ली में होगी बारिश, जानिए UP-बिहार सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Commuters walk on a road amid monsoon rains, in New Delhi, Wednesday, July 20, 2022. The India Meteorological Department (IMD) has predicted ‘enhanced rainfall activity’ over northwest India for two-three days. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI07_20_2022_000119B)

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में तेज हवाएं चलने के साथ ही मध्यम से भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. उत्तराखंड में मौसम विभाग की तरफ से बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में 18 दिन बाद फिर मॉनसून सक्रिय हुआ है. उत्तर प्रदेश में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद थोड़ी राहत मिली है. झारखंड में सूखे के आसार दिखने लगे हैं. जानें मध्‍य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

दिल्ली में बारिश और जलभराव के कारण कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

बारिश और जलभराव के कारण, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, भैरों मार्ग-रिंग रोड जंक्शन, विकास मार्ग, दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे, एम्स अंडरपास और सराय काले खान सहित कई प्रमुख हिस्सों पर यातायात जाम की सूचना मिली. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को मध्यम बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, 22 और 23 को होगी मध्यम वर्षा

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के बाद बृहस्पतिवार को तापमान में कमी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम कार्यालय ने अगले दो दिन में मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. मौसम कार्यालय ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा.

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी

ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम कार्यालय ने अगले तीन दिनों में बहुत भारी बारिश की बृहस्पतिवार को चेतावनी दी. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को बौध, बलांगीर, बारगढ़, गजपति, गंजम, कंधमाल और कालाहांडी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया. रामबन प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बहाली का काम जारी है.

अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में दिन में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. आईएमडी के अधिकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आईएमडी ने अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान लगाया है.

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 16 सेंटीमीटर (सेमी) बारिश कोटा के दीगोद में दर्ज की गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola