Weather Forecast LIVE : दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत, आज शाम तक होगी हल्की बारिश

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Updates: झारखंड के साथ-साथ दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, ओड़िशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 21-22 अप्रैल को आंधी के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

झारखंड में बारिश संभव

झारखंड के साथ-साथ दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, ओड़िशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हो सकती है वर्षा

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिमी हिमालय, सिक्किम, हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में चलेगी धूल भरी आंधी

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान आंधी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में अगले 24 घंटों के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम बर्दवान में थोड़ी देर में बदलेगा मौसम

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम बर्दवान में मौसम बदलने वाला है. इन जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका मौसम विभाग ने जतायी है. कहा है कि 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेंगी. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसलिए आम लोगों से अपील की जाती है कि वे सुरक्षित जगहों पर रहें.

दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों को मिल सकती है गर्मी से राहत, होगी हल्की बारिश

पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने जा रहा है. इस कारण अरब सागर से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का मिलन पछुआ पवनों से होने की वजह से मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी और साथ ही साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में कहीं कहीं हल्की बर्फबारी भी हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola