Live Updates

Weather Forecast LIVE Update: झारखंड बिहार में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, अगले दो दिनों तक हो सकती बारिश

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग (IMD) ने हीटवेव की चेतावनी दी. आज से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव चलने के आसार हैं. इधर असम में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

राजधानी पटना में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई. बारिश के साथ तेज हवा भी चली. अनुमान है कि अलगे दो दिनों तक बारिश हो सकती है. वहीं, असम में आई बाढ़ से अबतक 9 लोगों की मौैत हो चुकी है.

झारखंड में बारिश से मौैसम बदला

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची और अन्य जिलों में बारिश हुई है, जिसकी वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है. मौसम विभाग ने पहले ही यह जानकारी दी थी कि झारखंड में 21 मई तक बारिश होगी. देश में इस बार मानसून सामान्य रहने की संभावना है.

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड की राजधानी रांची में अभी तेज आंधी चल रही है. मौसम विभाग रांची ने अगले कुछ घंटों में हजारीबाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है. विभाग ने बोकारो, धनबाद, रांची और जामताड़ में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है. इन इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है.

Weather Forecast LIVE Update: झारखंड बिहार में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, अगले दो दिनों तक हो सकती बारिश

अगले दो दिनों तक भारी और बहुत भारी बारिश

केंद्रीय मौसम विभाग ने केरल में अगले दो दिनों तक भारी और बहुत भारी बारिश होने और उसके बाद अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई थी. आईएमडी ने पहले पूर्वानुमान जताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई तक राज्य में दस्तक दे सकता है. इस बार मानसून के सामान्य तारीख से पांच दिन पहले आने के आसार हैं.

दक्षिणी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण की वजह से इस दक्षिणी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी.

केरल में मूसलाधार बारिश जारी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

केरल में मूसलाधार बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरूवार को 12 जिलों में पूरे दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर केरल के शेष सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola