Live Updates

Weather Forecast Updates: दिल्ली-यूपी-झारखंड सहित इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए आज के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast LIVE Updates: ठंड से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड और पंजाब के लोगों के लिए इस सप्ताह राहत की खबर नहीं आने वाली है. वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं जो घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं. यहां जानें आज के मौसम के बारे में…

विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब में शीतलहर की स्थिति

अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है.

अगले 24 घंटे इन राज्यो में घना कोहरे की स्थिति 

अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, के कुछ हिस्सों के अलावा राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है.

21 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ की आशंका

21 जनवरी के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ का पश्चिमी हिमालय पहुंचने की संभावना बनी हुई है.

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभों की श्रृंखला

पश्चिमी विक्षोभों की एक श्रृंखला पहले से ही उत्तर भारत की पहाड़ियों को प्रभावित कर रही है वहीं, इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है.

झारखंड में बारिश

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. इससे कहीं-कहीं बारिश होगी. मौसम विभाग की मानें, तो मौसम का मिजाज 22 जनवरी से ही बदल सकता है. 22 जनवरी से आकाश में आंशिक बादल छाया रहेगा और कुछ इलाकों में बारिश देखी जा सकती है. 23 जनवरी को भी बारिश की संभावना है. 19 से 21 तक सुबह में कोहरा इसके बाद आसमान साफ रहेगा.

कोल्ड डे पूर्वानुमान

बर्फीली हवाओं के कारण बिहार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो पांच डिग्री नीचे आ गया है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य अथवा इससे नीचे है. अगले दो दिन पूरे प्रदेश में उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी क्षेत्र में कई जगह कोल्ड डे पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola