Live Updates

Weather Forecast: बिहार, झारखंड और बंगाल में गर्मी से मिलेगी राहत, वर्षा के साथ वज्रपात की भी आशंका

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates : बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में अगले 5 दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. असम और मेघालय में अगले 5 दिनों तक कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी.

विज्ञापन

असम-मेघालय में होगी भारी बारिश

असम और मेघालय में अगले 5 दिनों तक कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी. 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने के भी संकेत मौसम विभाग ने दिये हैं. 19 अप्रैल को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है.

बिहार, झारखंड और बंगाल में गर्मी से मिलेगी राहत, वर्षा के साथ वज्रपात की आशंका

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में अगले 5 दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वज्रपात होने के भी आसार हैं. धूल भरी आंधी भी चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है.

19 और 20 अप्रैल को ऐसा रहेगा मौसम

19 और 20 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधियां चलेंगी. हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर तक होने का अनुमान है.

अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा इन राज्यों का मौसम

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलावा हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक (22 अप्रैल तक) हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. धूल भरी आंधी चलेगी.

दिल्ली में दिन के दौरान ‘लू’ चलने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में दिन में लू चलती रही. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रही. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने एक बुलेटिन जारी कर कहा, ‘पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओड़िशा और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 19 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है.’

दिल्ली समेत नौ राज्यों में आज दिन भर सताएगा हीट वेव, टेंपरेचर रहेगा 42 के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिन के समय लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने एक बुलेटिन जारी कर कहा कि पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 18 और 19 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है. आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 52 प्रतिशत दर्ज की गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola