Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश, लो प्रेशर का असर, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्य का मौसम
Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर जारी है. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं. यूपी में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. पूर्वी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. जानें एमपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना
आईएमडी ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में मध्यम श्रेणी के अचानक बाढ़ के खतरे की मंगलवार को चेतावनी दी. आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नागपुर के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अगले 24 घंटे में नागपुर, अमरावती, गढ़चिरौली, गोंदिया, चंद्रपुर और भंडारा जिलों में कुछ स्थानों में मध्यम श्रेणी की अचानक बाढ़ का खतरा है.
दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार साथ ही आममान में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है. इसी के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है. बताया जा रहा है कि दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जिले भर में कई नदी नाले उफान पर आ गए है. साथ ही दर्जनों गांवों का शहर का संपर्क टूट गया है.
कमलनाथ का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण सीहोर में कॉलेज ग्राउंड पर उतरा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के दो अन्य नेताओं को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण मंगलवार दोपहर सीहोर शहर के एक कॉलेज मैदान में उतरना पड़ा. सुबह से ही इलाके में बारिश हो रही है.
महाराष्ट्र के इन क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में और बारिश की संभावना जताई है. वहीं, आईएमडी ने महाराष्ट्र में रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें तीन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.
16 सितंबर तक देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी की ओर से मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है. इसके तहत पहाड़ी राज्यों में अगले 3 दिन जोरदार बारिश का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा. पहाड़ी ��लाकों में कई जिलों में आसमानी आफत परेशानी बढ़ा सकती है. विभाग के मुताबिक, 14 से 16 सितंबर तक के लिए सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने के भी आसार हैं. इनमें नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए