Weather Forecast Update: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Bastar: A tribal woman sitting on a footpath sells flowers meant for the ‘Janmashtami’ festival celebrations, amid monsoon rain, at Jagdalpur in Bastar district, Friday, Aug. 19, 2022. (PTI Photo)(PTI08_19_2022_000082A)
Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. सुबह से ही रांची सहित कई जिलों में वर्षा हो रही है. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं. यूपी को अभी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा. जानें एमपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहेगा. विभाग ने दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और इक्का-दुक्का स्थानों पर बेहद हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है.
राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाको में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि यह आने वाले एक दो दिनों में इसके उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना ह.
कोलकाता और बंगाल के दक्षिणी भाग में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
कोलकाता और पश्चिम बंगाल के दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और सोमवार को लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना पड़ा. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में मंगलवार सुबह तक बारिश होने और 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण गंगीय पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.
दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए
मौसम कार्यालय ने सोमवार को दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और इक्का-दुक्का स्थानों पर बेहद हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था.
दिल्ली में गर्मी और उमस भरी रही सुबह
दिल्ली में सोमवार की सुबह गर्मी और उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान, इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए