Weather Forecast : झारखंड में होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, जानें अन्य राज्य का मौसम
Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं. यूपी को अभी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा. जानें एमपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
वेस्ट बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने रविवार को दक्षिणी ओडिशा में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण गंगीय पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल तट के साथ-साथ ओडिशा में गोपालपुर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 110 किमी दूर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है.(भाषा)
राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं भारी और कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. इसबीच प्रदेश में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सर्वाधिक बारिश बांसवाड़ा के जगपुरा में 8 सेंटीमीटर, कोटा के सांगोद में 5 सेंटीमीटर, झालावाड़ के अकलेरा में 5 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के निथुवा में 5 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के वेजा में 4 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 4 सेंटीमीटर, और राज्य के अन्य कई हिस्सों में 3 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. (भाषा)
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना
आईएमडी की ओर से जानकारी दी गयी है कि उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर सक्रिय इस कम दबाव के क्षेत्र के विक्षोभ में तब्दील होने के आसार हैं. आईएमडी ने अगले तीन दिन अर्थात 14 सितंबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जतायी है.
झारखंड में होगी भारी बारिश
झारखंड के कई हिस्सों में 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से हो रहा है. इससे निम्न दबाव बना है. इसका असर रविवार से झारखंड में दिखने लगेगा. 11 सितंबर को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी (कोल्हान और संताल) तथा उत्तर-पूर्वी (कोयलांचल) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं.
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आ रहा है. रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर चंबल, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है.
यहां व्यापक वर्षा का अनुमान
मौसम विभाग ने मंगलवार तक और उप-हिमालयी बंगाल में बुधवार तक गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग भारी बारिश और गरज के साथ व्यापक वर्षा का अनुमान लगाया है. मौसम विज्ञानी ने कहा कि कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य पड़ोसी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए