Weather Forecast Updates : इन राज्यों में होगी भारी बारिश,गिरेंगे ओले, जानें यूपी-बिहार-दिल्ली और झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Updates : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ देश के कई राज्यों में आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. Jharkhand,Bihar,UP,Delhi,MP,Odisha सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ….
उत्तर प्रदेश की झांसी में आंधी और बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, आम और महुआ की फसल को नुकसान
उत्तर प्रदेश की झांसी में सोमवार की शाम आयी आंधी और तेज बारिश से एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए परेशानी बढ़ गयी है. आंधी और तेज बारिश से आम और महुआ की फसल को नुकसान पहुंचा है.
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्री-मॉनसून की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं, गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय प्री-मॉनसून के एक और दौर की उम्मीद है. कुछ स्थानों पर आज रात से ही शुरू हो सकती हैं. धीरे-धीरे 12 और 13 मई को अधिकतर भागों को कवर कर सकती हैं. वहीं, 11 से 14 मई के बीच धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें और बौछारें पड़ने की संभावना है. इन तूफानों के साथ कुछ हिस्सों में 50-70 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच की गति के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
दिल्ली में 12 से 15 मई तक बिजली की गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान
दिल्ली में 12, 13 और 14 मई को शहर और आसपास के अधिकतर हिस्सों में बिजली की गरज और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. मौसम की तीव्रता 14 को ही आ जायेगी और अवशेष प्रभाव 15 मई तक रहने की संभावना है.
हरियाणा के कई जिलों में अगले दो से तीन घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना
हरियाणा में अगले 2 से 3 घंटों के दौरान अंबाला, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी गयी है.
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान
दिल्ली में सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में 0.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. मौसम विज्ञानियों ने दिन में सामान्य तौर पर बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है. सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
दिल्ली में खुशनुमा रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा
दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह खुशनुमा रही जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस समय के लिए यह तापमान सामान्य की श्रेणी में आता है. रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने और ओले गिरने से लोगों को गर्मी के मौसम से थोड़ी राहत मिली.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए