Weather Forecast : महाराष्ट्र में बाढ़, भूस्खलन से 82 लोगों की मौत, 59 लोग लापता, रायगढ़ सबसे अधिक प्रभावित
Kodagu: A policewoman holding umbrella, inspects a damaged roadside during rain in Kodagu, Friday, July 23, 2021. (PTI Photo)(PTI07_23_2021_000169B)
Weather Forecast LIVE,24 July 2021,Monsoon Update,Rain Alert:सावन (sawan 2021) से पहले गुरु पूर्णिमा (guru purnima 2021) के अवसर पर आज बिहार और झारखंड (BIHAR,JHARKHAND,UP Rain) में मूसलाधार बारिश होगी.इधर महाराष्ट्र (maharashtra heavy rain) में पिछले दो दिनों में बारिश से 129 लोगों की मौत हो गई.
महाराष्ट्र में बाढ़, भूस्खलन से 82 लोगों की मौत, 59 लोग लापता
महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 82 पर पहुंच गई, जबकि 59 लोग लापता हैं. मृतकों में सबसे अधिक रायगढ़ जिले के 47 लोग शामिल हैं. आईएमडी ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं जिससे वर्षा से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज
आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के मौसम के लिए सामान्य है. मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने 26 जुलाई के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है और आसमान में बादल छाए रहने तथा मध्यम स्तर की बारिश या गरज के साथ बारिश होने के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है. 27 जुलाई के लिए येले अलर्ट जारी किया गया है.
मध्य प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के 24 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट रविवार सुबह तक के लिए है.
पश्चिमी तट पर अगले 24 घंटे में बारिश की तीव्रता होगी कम
आईएमडी ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं जिससे वर्षा से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है. आईएमडी के मुताबिक, 25 जुलाई से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. आईएमडी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा और पास में महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों सहित पश्चिमी तट पर वर्षा की तीव्रता में और कमी आने की संभावना है. साथ ही कहा कि महाराष्ट्र समेत पश्चिम तट के कुछ हिस्सों में 24 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है.
महाराष्ट्र के करीब 6 जिले भारी बारिश से क्षतिग्रस्त : मंत्री छगन भुजबल
महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के करीब 6 जिले, पूरा कोंकण क्षेत्र और पश्चिम महाराष्ट्र के 3 ज़िले बहुत अधिक बारिश होने से क्षतिग्रस्त हुए हैं. जगह-जगह बाढ़ आई, भूस्खलन हुआ है. लोगों को निकालने और मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है.
गुजरात के राजकोट में भारी बारिश
गुजरात के राजकोट में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया. इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए