Weather Forecast Today LIVE : झारखंड-दिल्ली में होगी बारिश, बिहार में बढ़ी गर्मी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE : देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी (Summer) अब जोर पकड़ती नजर आ रही है. अधिकांश हिस्सों में लू चलने की वजह से तापमान (Weather) अधिक बढ़ रहा है. हालांकि आईएमडी के अनुसार कुछ राज्यों में गुरुवार को बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं.(weather in delhi ,bihar ,up ,mp,Jharkhand,Bengal, imd, snowfall rain summer ,aaj ka Mausam) मौसम की हर जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
दिल्ली में सुबह गर्म रहा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस बना रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 17 अप्रैल के बीच अच्छी बारिश हो सकती है.
झारखंड के कई इलाकों में गुरुवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में गुरुवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यही स्थिति शुक्रवार को भी रहने की संभावना है.
स्काइमेट का अनुमान
स्काइमेट का अनुमान है कि उत्तर भारत के मैदानी भागों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पूरे सीजन में बारिश कम होने की आशंका है.
झारखंड में होगी बारिश
केंद्रीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में 15 व 16 अप्रैल को कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. 15 अप्रैल से तापमान में एक डिग्री की कमी आ सकती है. श्री आनंद ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है. जबकि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि इलाके में निम्न दवाब का क्षेत्र बने रहने से इसका असर झारखंड पर भी पड़ा है.
तूफान का अनुमान
पश्चिमी विक्षोभी की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 17 अप्रैल तक 30 से 40 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तूफान का भी अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए