ePaper

Weather Forecast: कई राज्‍यों में भारी बारिश, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब, जानें बिहार-झारखंड का मौसम

Updated at : 15 Nov 2021 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: कई राज्‍यों में भारी बारिश, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब, जानें बिहार-झारखंड का मौसम

Weather Forecast: केरल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार रात से भारी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी ने मध्य केरल के एर्णाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है. बिहार और झारखंड में बढ़ेगी अब ठंड.

विज्ञापन

Weather Forecast : देश के कई राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD,आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है. विभाग की मानें तो दक्षिणी राज्य केरल में हो रही भारी बारिश के मंगलवार तक जारी रह सकता है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां की वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब श्रेणी में है. वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के अनुसार राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 318 है.

केरल का हाल बेहाल

केरल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार रात से भारी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी ने मध्य केरल के एर्णाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है. मौसम विभाग की मानें तो 16 नवंबर तक केरल में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. आपको बता दें कि ‘रेड अलर्ट’ 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ 6 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश को दर्शाता है. वहीं ‘येलो अलर्ट’ का मतलब 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश है.

कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर के मध्य क्षेत्र पर

मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर के मध्य क्षेत्र पर नजर आ रहा है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 15 नवंबर तक उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अच्छी तरह से चिह्नित होने की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है. निम्न दबाव आगे उसी दिशा में बढ़ेगा. 17 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक तूफान में बदलने की संभावना है. ये 18 नवंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंच सकता है.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में जोरदार बारिश से जनजीवन ठप, पूरे राज्य में दिख रहा मौसम में बदलाव का असर
झारखंड का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला जिले में तो वहीं राज्य के मध्य भाग में यानी कि रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग में मेघ गर्जन के साथ साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड बिहार में पड़ने लगेगी. बताया जा रहा है कि न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगेगा. अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं बढ़ पाएगा. ठंड बढ़ने का कारण पछुआ हवाएं होंगी, जो पश्चिमोत्तर की पहाड़ों से ठंड लेकर आएंगी. इधर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. कश्मीर के कई इलाकों में रविवार सुबह कोहरे की परत छा गई, क्योंकि घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola